♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीड़ित परिवार से मिलने धनसोई पहुंचे एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी..

बीआरएन न्यूज बक्सर : जिले के धनसोई बाजार निवासी व्यवसायी विनोद साह के 28 वर्षीय पुत्र महेश कुमार की हत्या होली पर्व के दिन उस समय कर दी गई जब वह नौकरी लगाने के नाम पर दिए गए रुपए का तगादा करने पहुंच था। इस घटना के बाद धनसोई पहुंचे एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया तथा पीड़ित परिवार को हर तरह की सहयेाग की बात कहते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किए । इस दौरान पीड़ित परिवार ने एफआईआर में दर्ज सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग एनडीए प्रत्याशी से की, हालांकि इस मामले में शिक्षक द्वारिका पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं, जबकि अन्य फरार हैं। बता दें कि धनसोई बाजार निवासी विनोद साह का लड़का महेश कुमार बक्सर शहर के स्टेशन रोड स्थित मिथिलेश पाण्डेय एवं उनके बड़े भाई शिक्षक द्वारिका पाण्डेय को विद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए दिया था। नौकरी नहीं लगने की स्थिति में वह शिक्षक द्वारिका पाण्डेय एवं उनके भाई मिथिलेश पाण्डेय से दो वर्षो से रूपए लौटाने की मांग कर रहा था। इसी दौरान होली पर्व के दिन रुपए का तगादा करने पहुंचे महेश कुमार को लोहे के रॉड से मार कर लहूलुहान कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही महेश की मौत हो गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000