♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर करेगा जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

 कैलाशपति मिश्रा की पुण्य स्मृति में होगा भव्य खेल महाकुंभ

बीआरएन बक्सर ।  भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक बक्सर की उर्वरा मिट्टी के सपूत, भाजपा के संस्थापक सदस्य, अद्भुत संगठनकर्ता एवं भाजपा क्रीड़ा मंच की बिहार में स्थापना करने वाले भाजपा के भीष्म पितामह श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा जी की पुण्य स्मृति में कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा।

इस चार दिवसीय खेल आयोजन का उद्घाटन 28 जनवरी को डुमरांव अनुमंडल के पुराना भोजपुर हाई स्कूल ग्राउंड में सुबह 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात दोपहर 1 बजे से दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 29 जनवरी को नेनुआ संस्कृत विद्यालय मैदान में सुबह 11 बजे से पहला सेमीफाइनल मैच आयोजित होगा। वहीं, इसी दिन किला मैदान, बक्सर में शेष क्वार्टर फाइनल मुकाबला सुबह 11 बजे से खेला जाएगा।30 जनवरी को किला मैदान में दूसरा सेमीफाइनल मैच आयोजित किया जाएगा।

31 जनवरी को किला मैदान में खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। सुबह 10 बजे से भाजपा क्रीड़ा मंच एकादश बनाम शेष भाजपा एकादश के बीच 10 ओवर का प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होगा। दोपहर 2 बजे से पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आ. संजय सरावगी , भाजपा राष्ट्रीय मंत्री आ. ऋतुराज सिन्हा जी, सभापति अवधेश नारायण सिंह जी, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह जी, श्रम मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ जी, मंत्री आ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जी, पूर्व विधायिका सह अध्यक्ष महिला आयोग बिहार आ. दिलमणि देवी जी, निवर्तमान प्रत्याशी बक्सर-33 सह माननीय विधायक बैकुंठपुर आ. मिथिलेश कुमार तिवारी जी, प्रदेश संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ आ. सतीश राजू जी सहित शाहाबाद क्षेत्र के सभी एनडीए विधायकगण, भाजपा के वरिष्ठ-कनिष्ठ नेतागण एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पुरोधा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह चैंपियनशिप न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगी, बल्कि श्र कैलाशपति मिश्रा के विचारों और संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000