♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

22 जून से 30 जून तक श्री रामेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण मे श्री रामकथा सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन ..

आचार्य श्रीकृष्णानन्दजी पौराणिक (शास्त्रीजी) महाराज के मुखारबिंदु से सायं 3 बजे से 7 बजे तक नित्य भक्त करेंगे कथा का श्रवण व दर्शन 

बीआरएन बक्सर।  मां गंगा के तटों मे पावन व प्राचीन रामरेखा घाट पर स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में 16वां धर्मायोजन श्री रामकथा सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन 22 जून से 30 जून तक सर्वजन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान मे किया जा रहा है। भगवान श्री रामेश्वरनाथ की कृपा से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कथा भगवती सुरसरि के पावन तट पर रामेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में आचार्य श्रीकृष्णानन्दजी पौराणिक (शास्त्रीजी) महाराज के मुखारबिंदु से सायं 3 बजे से 7 बजे तक श्रवण किया जायेगा।

शोभा यात्रा (नगर भ्रमण) 22 जून , प्रातः 7 बजे से 

22 जून शनिवार को प्रातः सात बजे से शहर मे शोभा यात्रा (नगर भ्रमण) निकाली जायेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। अपराह्न 3 बजे से संत सम्मेलन और आचार्य पीठ पूजन के साथ ही प्रभु श्रीराम की कथा का वाचन व्यासपीठ आचार्य श्रीकृष्णानन्दजी पौराणिक (शास्त्रीजी) करेंगे। शास्त्रीजी ने बताया कि 23 जून रविवार को प्रातः 6 बजे से यज्ञादि कार्य और अपराह्न 3 बजे से श्रीराम कथा के दरम्यान श्री शिव पार्वती का विवाह एवं दिव्य झांकी का दर्शन भक्त करेंगे। 24 जून सोमवार को प्रातः 6 बजे से यज्ञादि कार्य और अपराह्न 3 बजे से श्रीराम कथा के दौरान नारद मोह एवं रावण जन्म कथा दर्शन होगा । 25 जून मंगलवार को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक यज्ञादि कार्य और अपराह्न 3 बजे से श्रीराम कथा के मध्य श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य झांकी निकाली जायेगी। 26 जून बुधवार को प्रातः 6 बजे से यज्ञादि कार्य एवम अपराह्न 3 बजे से श्री सीताराम कथा एवं धनुष यज्ञ का दर्शन होगा। 27 जून गुरुवार को प्रातः 6 बजे से यज्ञादि कार्य एवम अपराह्न 3 बजे से श्री सीताराम विवाह की कथा एवं दिव्य झांकी का दर्शन प्राप्त होगा। 28 जून शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से यज्ञादि कार्य एवम अपराह्न 3 बजे से श्रीराम वन गमन, श्रीराम केवट संवाद, श्रीराम का चित्रकूट निवास और श्री भरत का चित्रकूट गमन की कथा का पान भक्त करेंगे। 29 जून शनिवार को प्रातः 6 बजे से यज्ञादि कार्य के उपरांत श्री सीता हरण, सुग्रीव, श्रीराम की मित्रता, रावण बध, श्रीराम राज्य अभिषेक की झांकी का दिव्य दर्शन होगा। वहीं 30 जून रविवार को प्रातः यज्ञादि कार्य के बाद पूर्णाहुति, ब्राह्मण प्रसाद ग्रहण एवम अपराह्न 3 बजे से श्रीराम राज्य का विस्तार से वर्णन की श्रीराम कथा सहित महाभण्डारा व कथा की पूर्णाहुति व्यासपीठ पूजन मंगल विधान के साथ संपन्न होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000