♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ राज कोचिंग ने कायम रखी सत्रह साल पुरानी परंपरा 

बीआरएन बक्सर। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज कोचिंग ने एक बार फिर अपनी सत्रह साल पुरानी परंपरा को कायम रखा। रविवार को राज कोचिंग द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को नगर के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें सम्मानित करने के साथ-साथ लजीज व्यंजनों के साथ विशेष लंच भी कराया गया।

कोचिंग के निदेशक राजेश कुमार चौबे ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह परंपरा पिछले सत्रह वर्षों से लगातार चली आ रही है, जिसका छात्रों को हर वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज कोचिंग से लगभग 400 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 1 फरवरी से प्रारंभ होने वाली परीक्षा से पूर्व कोचिंग में बोर्ड पैटर्न पर अंग्रेजी एवं हिंदी विषयों की कड़ी तैयारी कराई गई। इसी क्रम में तीन-तीन सेटों में आंतरिक परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन सम्मान हेतु किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान चयनित विद्यार्थियों ने निदेशक के साथ बैठकर लंच किया, जिसे लेकर छात्रों में विशेष उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र मिश्रा, आनंद कुमार पांडेय, शिवदयाल पांडेय, मोटिवेशन क्लासेज के निदेशक मुन्ना पांडेय, अजय पांडेय, ब्रजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज कोचिंग की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की। पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में सागर कुमार, मुन्नी कुमारी, रोहित कुमार, बैजू कुमार, काजल कुमारी, जया कुमारी पांडेय, शत्रुधन पांडेय, अंशु कुमार प्रजापति, मनीष कुमार प्रिये, अदिति कुमारी, प्रिया कुमारी वर्मा, अनुपूर्णा कुमारी, प्रियांशु कुमार, अभिषेक कुमार, श्रुति पांडेय, निरंजन कुमार, मुकेश कुमार यादव, शिवांशु वर्मा, प्रीति कुमारी, रणजीत कुमार, प्रदीप कुमार राय, साक्षी कुमारी, मनीषा कुमारी, अनु कुमारी, अमृता कुमारी एवं मनोज कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000