♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मां काली की आराधना में डूबा कल्याणपुर, अखंड हरिकीर्तन के साथ संपन्न हुई वार्षिक पूजा

बक्सर रीजनल न्यूज।  इटाढी प्रखंड के कल्याणपुर गांव में सोमवार को मां काली की वार्षिक पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सुबह से ही गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की शांति और खुशहाली की कामना की।

वार्षिक पूजा के तहत रविवार से शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन सोमवार को विधिवत संपन्न हुआ। कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन और संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर रहा। अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। इसके उपरांत हवन, पूजन और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।

आयोजन को सफल बनाने में विनोद शुक्ला, बासुकी नाथ उपाध्याय उर्फ मुखिया उपाध्याय, बड़े उपाध्याय, हनुमान साह एवं मदन सिंह की सराहनीय भूमिका रही। वहीं छोटे उपाध्याय, पन्ना उपाध्याय, राजेश चौबे, शिवाधार उपाध्याय, मुखिया प्रत्याशी पुनपुन उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय, शिवमंगल उपाध्याय समेत गांव के सभी ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया।महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मां काली की यह वार्षिक पूजा गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000