♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शहीद ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह को सुजायतपुर में श्रद्धांजलि

 

शहादत दिवस पर संघर्ष और योगदान याद, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान

बीआरएन बक्सर। राजपुर प्रखंड के सिकठी पंचायत के सुजायतपुर गांव में सोमवार को अमर शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह (मुखियाजी) की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शहीद मुखिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मोहन सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित नारायण राय ने और संचालन सोनू राय ने किया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्हें एक साहसी और प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह ने अपने विचारों और कार्यों से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनका जीवन संघर्ष, साहस और नेतृत्व का प्रतीक रहा है। समाज के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने जो भूमिका निभाई, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे अपने इतिहास और समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को जानें तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं। नई पीढ़ी को उनके बलिदान और संघर्ष से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मोहन सिंह, ललन राय, ललितेश्वर शर्मा, डॉ. तपेश्वर राय, सुनीता राय, गिरजाशंकर राय, सुरेंद्र राय, श्रीनिवास राय, सोनू राय, अनिमेष राय, डॉ. रबिन्द्र राज, किशुन बिहारी सिंह, बलदाऊ जी सिंह, गोल्डन सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, अरविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, अनीश राय, नारायण सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शहीद की स्मृति को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000