♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वन महोत्सव 2025: -बक्सर ने लिया हरित भविष्य का संकल्प

 

जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं वन विभाग की संयुक्त पहल, छात्रों व नागरिकों की सक्रिय भागीदारी

बीआरएन  बक्सर।  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के भोजपुर वन प्रमंडल, आरा के तत्वावधान में आयोजित “जिला स्तरीय वन महोत्सव 2025” ने जिले में हरित विकास की दिशा में मजबूत संदेश दिया।जे.पी. खेल मैदान चुरामनपुर में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने संयुक्त रूप से पौधारोपण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत संबोधन किया गया एवं सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जिला पदाधिकारी ने संबोधन में बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है, वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण पर समान ध्यान देना होगा।पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में बताया कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए वनों की सुरक्षा के ठोस उपाय सुझाए।

पर्यावरणविद उमेश गुप्ता रौनियार ने सभी से जीवनकाल में कम से कम 12 पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।वन प्रमंडल पदाधिकारी ने युवाओं को वन विभाग की योजनाओं में सक्रिय सहयोग का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम में रूद्रा गुरुकुल ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक “अगर जंगल नहीं, तो जीवन भी नहीं” ने पर्यावरणीय चुनौतियों और नागरिक जिम्मेदारी पर प्रभावी संदेश दिया। अभिराम सुन्दर एवं उनकी टीम रुद्रा गुरुकुल ने जंगलों पर मंडराते खतरों और मानव की जिम्मेदारी को संवेदनशील अभिनय से दर्शाया।

वन संरक्षण और जागरूकता पर आयोजित चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 24 विजेताओं को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वन अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वन महोत्सव में बिहार पब्लिक स्कूल बक्सर, डीएवी स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।अंत में वनरक्षी केशव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में लगे सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिभागियों ने उत्सव की यादें संजोईं। वन विभाग द्वारा आमजन को पौधे वितरित किए गए और सभी ने हरियाली के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।वन महोत्सव 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन, विशेषज्ञों और समाज की एकजुटता से ही सतत विकास और हरित भविष्य संभव है।

उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, जीविका DPM चंदन कुमार, वनपाल अभिषेक गुप्ता, वनरक्षी नितिश,रंजन, अनु,संतोष, धनजी पाण्डेय मुखिया चुरामनपुर एवं अन्य वनकर्मी, शिक्षकगण, बच्चे उपस्थित थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000