
डीडीयू मंडल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,रेल कर्मियों ने किया योगाभ्यास..
बीआरएन मुगलसराय,बक्सर।शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में 10 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीडीयू मंडल के मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब भवन में प्रातः एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज के योगाभ्यास सत्र में मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के साथ विभिन्न अधिकारियों सहित रेल कर्मियों द्वारा हिस्सा लिया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित सभी को बारी-बारी से सूक्ष्म योग, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं व्यायाम कराया गया एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।
राष्ट्रगान के साथ योगाभ्यास सत्र का समापन हुआ।इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों व अन्य कार्य स्थलों पर भी रेल कर्मियों द्वारा समुचित योगाभ्यास किया गया।