
प्रदेश संगठन विस्तार पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने जाहिर की खुशी!
बीआरएन बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने सांगठनिक दृष्टिकोण से तथा आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संगठन का विस्तार शनिवार को किया।आगामी विधानसभा चुनाव के पहले जिन कार्यकर्ताओं का मनोनयन हुआ है उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने सौंपी है।इसी सन्दर्भ में भारतीय जनता पार्टी बक्सर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बिहार भाजपा के संगठन विस्तार को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष ने अपने अनुभव का, अपने सूझ बूझ का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक विस्तार किया है जो निश्चित ही बिहार में एक सशक्त सरकार बनाने में भुमिका निभाएगी।श्री भुवन ने बक्सर जिले से तीन तीन प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, मनोज सिंह तथा पूनम रविदास को बनाये जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को बहुत बहुत बधाई व शुभकामना देते हुए कहा की इनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बक्सर जिला के सभी चार की चार सीटें हम एनडीए के खाते में डालने का काम करेंगे।मौके पर बधाई देने वालों में अनिल पांडेय, पुनीत सिंह, इंदु देवी,निर्भय राय, चुन्नू सिंह,मिना सिंह कुशवाहा, रमेश गुप्ता,धनंजय त्रिगण, बिनोद राय, रेखा देवी, अरविंद पासवान, संध्या पाण्डेय,राजाराम पांडेय,बिमल कुमार सिंह,मनोज पाण्डेय, तेज प्रताप सिंह छोटे, विनोद सिंह, धनंजय राय,प्रतिभा सिंह, भरत प्रधान, संत सिंह, तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












