
गिरती हुई विधि व्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च ..
बिहार की सरकार का कथनी और करनी में है अंतर – डाॅ मनोज
बीआरएन बक्सर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एनडीए सरकार की लगातार गिरती विधि व्यवस्था के विरुद्ध में महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च कार्यक्रम कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में शनिवार को हुआ। यह प्रतिरोध मार्च सिंडिकेट से प्रारंभ होकर मेन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय और सोहनी पट्टी मोहल्ला और बायपास रोड होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा। उक्त प्रतिरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ता बिहार सरकार मुर्दाबाद …बिहार सरकार इस्तीफा दो..आदि नारें लगा रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ मनोज पांडे ने कहा कि बिहार की सरकार का कथनी और करनी में अंतर है। यह सरकार कहती कुछ और करती कुछ है। जदयू वाले जब दिल्ली की सरकार से बाहर थे तब कहा करते थे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। लेकिन आज दिल्ली की सरकार में मिली भगत करके जनता का शोषण कर रहे है। डॉ पांडे ने कहा कि आने वाले विधानसभा में इसका जवाब भगवान रूपी जनता अवश्य देगी।
प्रतिरोध मार्च मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोला ओझा, विनय सिंह , पंकज उपाध्याय, डॉ सत्येंद्र ओझा , युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ,अजय ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, श्रीमती निर्मला देवी , श्रीमती पुष्पा वर्मा, अजय राय, रोहित उपाध्याय, अभय मिश्रा, महेंद्र चौबे, अजय यादव , तिलेश्वर नट , कुमकुम देवी आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया। समाहरणालय पहुंच कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि संजय कुमार को ज्ञापन दिया।