
बाढ प्रभावित गांवों मे रेडक्रॉस ने बांटी राहत सामग्री !
रेडक्रॉस बक्सर की टीम सदैव सेवा के लिए है समर्पित – डाॅ श्रवण तिवारी
बीआरएन बक्सर। जिलापदाधिकारी सह अध्यक्ष रेडक्रॉस अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसाइटी बक्सर के द्वारा गंगा नदी के दियर इलाका अंतर्गत बाढ़ क्षेत्रों का शनिवार को निरीक्षण किया गया । साथ ही रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बाढ प्रभावित गांवों में घूम घूमकर पीडितों के बीच राहत सामग्री बांटी गयी।
राहत सामग्री वितरण के दौरान आपदा प्रभारी राजीव कुमार सिंह , रेड क्रॉस स्कयूटीव कमेटी के मेंबर सह नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नियम तुला फरीदी , रितेश उपाध्याय, रेड क्रॉस कार्यालय सहायक अवधेश कुमार , चंद्रकांत निराला , बबलू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। रेडक्रॉस सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी ने बताया की रेडक्रॉस हमेशा आपदा प्रभावित क्षेत्रों मे मदद के लिए तैयार रहता है। रेडक्रॉस बक्सर की टीम सदैव सेवार्थ समर्पित है।