
बक्सर विकास का विज़न डॉक्यूमेंट” जारी — 19 अहम योजनाएँ होंगी ज़मीन पर उतरने को तैयार!
बीआरएन बक्सर। बक्सर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आनंद मिश्र ने “बक्सर विकास का विज़न डॉक्यूमेंट” जारी किया। इस दस्तावेज़ में धार्मिक पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे को लेकर 19 बड़े कार्यों की तत्काल शुरुआत की घोषणा की है।
📍 प्रमुख बिंदु —
राम रेखा घाट का पर्यटन विकास:-
रामायण कथा पर आधारित “रामायण अनुभव केंद्र” बनाया जाएगा। गंगा किनारे आकर्षक बोर्डवॉक और आधुनिक लाइटिंग से यह स्थल प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बनेगा।
फिल्म और वेब सीरीज़ शूटिंग ज़ोन:-
राम रेखा घाट को फिल्म निर्माताओं के लिए शूटिंग डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। ऑनलाइन परमिट और ड्रोन शूटिंग की सुविधा भी मिलेगी।
वार्षिक राम रेखा महोत्सव और लघु फिल्म प्रतियोगिता:-
स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मंच देने के लिए हर साल सांस्कृतिक और फिल्म समारोह का आयोजन होगा।
स्मार्ट ट्रैफ़िक सिस्टम:-
शहर में AI आधारित ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लगाए जाएंगे ताकि जाम और दुर्घटनाओं में कमी आए।
मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर:-
बक्सर में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं हेतु नया मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाएगा।
24×7 एम्बुलेंस सेवा:-
पूरा विधानसभा क्षेत्र दो एम्बुलेंस से 24 घंटे कवर रहेगा।
युवाओं के लिए रोजगार:-
NTPC चौसा पावर प्लांट में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार दिलाया जाएगा।
चौसा पशु मेला का आधुनिकीकरण:-
पूरा मेला परिसर शेड से ढका जाएगा और एक पशु अस्पताल बनाया जाएगा।
चौसा रेलवे फाटक ओवरब्रिज:-
वर्षों से लंबित यह कार्य अब तेजी से पूरा होगा।
नया विश्वविद्यालय:-
स्थानीय विद्यार्थियों के लिए बक्सर में नया विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
आधुनिक लाइब्रेरी:-
दोनों प्रखंडों में वातानुकूलित अध्ययन कक्ष (500 विद्यार्थियों की क्षमता) तैयार होंगे।
महिला सशक्तिकरण केंद्र:-
महिलाओं के लिए कंप्यूटर, डिजाइनिंग, ब्यूटी, फूड प्रोसेसिंग आदि में प्रशिक्षण केंद्र शुरू होंगे।
सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा:-
बक्सर में स्थापित होगी जो इतिहास और प्रेरणा का प्रतीक बनेगी।
चौसा युद्ध स्थल का सौंदर्यीकरण:-
ऐतिहासिक स्थल को प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स स्टेडियम:-
सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल, हॉकी मैदान और 25 मीटर स्विमिंग पूल सहित आधुनिक स्टेडियम बनेगा।
आधुनिक बस स्टैंड:-
राज्य और अंतरराज्यीय यात्रियों के लिए सुविधाजनक बस अड्डा तैयार होगा।
सार्वजनिक शौचालय निर्माण:-
नगरपालिका की मदद से स्वच्छ व आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे।
ठोस कचरा प्रबंधन योजना:-
बक्सर को कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए आधुनिक सिस्टम लागू होगा।
दो-लेन सड़कें:-
प्रत्येक पंचायत को जोड़ने वाली सड़कें दो-लेन में परिवर्तित की जाएंगी।
भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्र ने कहा कि यह विज़न डॉक्यूमेंट बक्सर के समग्र विकास का खाका है। हमारा लक्ष्य धार्मिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और सामाजिक प्रगति को एक साथ आगे बढ़ाना है।












