
ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल चुरामनपुर ने भगत सिंह की जयंती पर आयोजित किया कार्यशाला !
विनय मिश्रा(बीआरएन संवाददाता बक्सर)। सदर प्रखंड के चुरामनपुर में स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में भगत सिंह की जयंती के अवसर पर “भगत सिंह का परिचय” विषय पर कार्यशाला रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सह निदेशक धीरज पाण्डेय द्वारा भगत सिंह के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर तथा दीप दान कर के किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निदेशक महोदय ने भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगत सिंह अपने कार्यो के प्रति सच्ची निष्ठा और दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कभी भी अपने कार्यो से कोई समझौता नही किया। उन्हें महज 24 साल की अवस्था मे फाँसी की सजा दे दी गई। उनके बलिदान को आज भी हम याद करते है, उनके बलिदान ने भारत मे अंग्रेजो की नींव हिला कर रख दी। उन्होंने बच्चो से कहा कि जिस प्रकार भगत सिंह ने एक बार जो ठाना उसे किया वैसे ही आप सभी बच्चे भी आज के दिन आप प्रतिज्ञा कर सकते है कि एक विषम से विषम परिस्थितियों में भी अपनी पढ़ाई से मुँह नही मोड़ेंगे। आप डट कर परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपने अंदर हिम्मत और साहस पैदा करें।
इस अवसर पर कार्यशाला का संचालन विद्यालय के डीन पंकज सर ने किया। अन्य वक्ता के रूप में विद्यालय के उप प्रबन्धक धर्मेंद पांडेय ने बच्चो के सामने भगत सिंह की जीवनी और उनके साथ जेल में हुए यातना का उदाहरण देते हुए बच्चो को भगत सिंह के जीवन से परिचय कराया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में विद्यालय के अकैडमिक इंचार्जे संतोष कुमार तथा विद्यालय के जूनियर वर्ग की शिक्षिका अंजु सिंह ने भी भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चो ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर अर्चना पांडेय, सरिता दुबे, कामिनी सिंह, ऋचा, शिवानी, लवली, निशि वर्मा, स्नेहा, अंजलि, पूजा, उमेश, सेजल, मनीष पांडेय, सुरेश तिवारी, राम कुमार, मनोज श्रीवास्तव, स्वेता सिन्हा, सोनी वर्मा इत्यादि लोग मौजूद थे।













