
मृत युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे जिला पार्षद विकास ..

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का दिया भरोसा
राजीव कुमार पाण्डेय (भभुआ)। जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने शनिवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सीतमपुरा में एक युवक की मौत हो जाने के उपरांत पीड़ित परिवार से घर जाकर मुलाकात की और आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।ज्ञातव्य हो कि मृत युवक बिहारी बिंद (28)बीते दिनों रोजी रोटी की तलाश में मुंबई जा रहे थे ।इसी क्रम में एमपी के खण्डवा जिला अंतर्गत जावर थाना क्षेत्र के कलवरिया स्टेशन के समीप ट्रेन से उतरने के दौरान वह हादसे का शिकार बन बैठे। मृत युवक उक्त गांव निवासी शिव कुमार बिंद के पुत्र थे।वह अपने पीछे बूढ़ा पिता ,पत्नी ,दो बच्चों को रोने के लिए छोड़कर ईश्वर को प्यारे हो गए। जिला पार्षद श्री सिंह ने मौके पर बताया कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है।परिवार का कमाऊ सदस्य के इस दुनिया से चले जाने से परिवार सदमे मे है।उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता करते हुए संबल बंधाया। इस दौरान उनके साथ गांव के वार्ड सदस्य रमेश बिंद, बाली बिंद समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।












