♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं का बनेगा प्रतीक – संतोष पाठक

बीआरएन बक्सर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जन आकांक्षाओं पर आधारित घोषणा पत्र तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में आज बक्सर के वैष्णवी होटल में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष पाठक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रेसवार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन का कार्य भाजपा के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने संभाला। श्री पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी ने बिहार के हर कोने से सुझाव जुटाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार वाहनों पर विकसित बिहार सुझाव संग्रह पेटी लगाई गई है, जिसमें आमजन अपने सुझाव पत्र के माध्यम से डाल सकते हैं।

इसके अलावा सुझाव देने के लिए पार्टी ने मोबाइल नंबर 8980243243 पर मिस्ड कॉल, ईमेल([vikasitbiharbjp2025@gmail.com](mailto:vikasitbiharbjp2025@gmail.com)) तथा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सुझाव देने की भी व्यवस्था की है।प्रेसवार्ता के माध्यम से उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे इस सुझाव संग्रह अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर बिहार के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा गया है, उसमें बिहार की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है।श्री पाठक ने यह भी बताया कि आगामी 11 और 12 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से सुझाव एकत्र करेंगे। इस जनसंपर्क अभियान में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।प्रेसवार्ता में भाजपा आरा के प्रवक्ता विजय सिंह, दीपक पांडेय, पुनीत सिंह, रमेश गुप्ता सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।इस अभियान को पार्टी ने जनता के साथ सीधा संवाद मानते हुए, इसे “जन भागीदारी से विकसित बिहार” की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000