
श्रीनाथ बाबा जी प्रतिमा प्रतिष्ठोत्सव एवं श्री महारुद्र यज्ञ 12 से 16 मई तक ..
बीआरएन बक्सर। श्री आदि नाथ अखाड़ा के द्वारा श्रीनाथ बाबा जी प्रतिमा प्रतिष्ठोत्सव एवं श्री महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।सैकडों शिव भक्तों ने शोभा यात्रा व कलश यात्रा मे भाग लिया। श्री नाथ मंदिर से शुरूकर यात्रा पूरे नगर का भ्रमण की। भगवान शिव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। रुद्र महायज्ञ भगवान शिव की पूजा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण रूप है, जो संपूर्ण सृष्टि के लिए ब्रह्मांडीय ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। उनका दिव्य स्वरूप सभी ज्ञात और अज्ञात आकाशगंगाओं और ब्रह्मांडों से कहीं अधिक फैला हुआ है। भगवान शिव सर्वशक्तिमान, सर्वज्ञ और सर्वव्यापी हैं और मृत्यु के विजेता और अनंत दया, करुणा और प्रेम के अवतार हैं। भगवान शिव की पारंपरिक रूप से ब्रह्माण्ड की प्रतिकृति के समान लिंग के रूप में पूजा की जाती है। अभिषेक उनके हृदय को सबसे प्रिय अनुष्ठान है।
बक्सर के चरित्रवन स्थित श्री नाथ बाबा मंदिर मे श्रीनाथ बाबा जी प्रतिमा प्रतिष्ठोत्सव एवं श्री महारुद्र यज्ञ का आयोजन 12 मई से 16 मई तक हो रहा है। श्री नाथ बाबा की भव्य मूर्ति स्थापित की जा रही है ।
















