♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दुनिया देख रही है भारत का नवनिर्माण — हरि साहनी 

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आयोजित की अहिरौली मे सदस्यता अभियान 

विनय मिश्रा बक्सर (बिहार )।  भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अहिरौली में माँ अहिल्या घाट के प्रांगण में सदस्यता अभियान हेतु सभा की , जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।उक्त कार्यक्रम में बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री हरि साहनी , एन डी ए के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, लोकसभा प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी और पूर्व जिलामहामंत्री आदित्य चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी ने किया एवम संचालन मनोज गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बिहार सरकार के मंत्री हरि साहनी ने कहा कि दुनिया के लोग आज भारत की तरफ व मोदीजी के तरफ देख रहे हैं। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं ,तो कहते हैं की भारत बदल रहा है । भारत का कायाकल्प हो रहा है। दुनिया भारत का नवनिर्माण देख रही है। विदेशों में रहने वाले भारतीय आज गर्व करते हैं । हमारे गांव के लोगों को विदेशों में आज सम्मान मिल रहा है। भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड बना रहा है। 10 वर्षों में 54 करोड़ जनधन खाता खुला। उन्होंने कहा भारत की चुनौतियां बढ़ने वाली है, इसलिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा।उन्होंने कहा की विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए हमें अधिक से अधिक सदस्य बनाना होगा।मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बक्सर के विकास में स्थानीय विधायक नदारद रहते हैं । इनलोगों को बक्सर के विकास से कोई मतलब नही है।उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव हारकर भी बक्सर के विकास में दिनरात लगा हूं। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी, लोकसभा प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी,पूर्व जिलामहामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी, फौजदार मांझी आदि ने संबोधित किया।उक्त कार्यक्रम मे अरुण गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, नगर अध्यक्ष रुपेश चौरसिया नगर महामंत्री बसंत कुमार ,सुुरेश गुप्ता,अरुण सिंह, अमर जायसवाल, सुमन श्रीवास्तव नीतीश मिश्रा,मछुआ समिति के सचिव रामजी माझी, नागेंद्र माझी,रंजन मांझी इत्यादि शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000