♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन पचीस दिसंबर को असहायों को देने जा रहा है कंबल  

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी होगा आयोजित 

बीआरएन बक्सर।  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में व राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के सौजन्य से नगर के पीपरपाती रोड स्थित इंद्रधनुष प्रतिष्ठान पर आगामी 25 दिसंबर को कंबल वितरण कार्यक्रम व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों को काॅपी व पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया जायेगा। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे मानव सेवा परमो धर्म: अर्थात मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है के सिद्धांत मे विश्वास करते है। साथ ही उनके फाउंडेशन का मूल सिद्धांत भी यही है। भारत रत्न वाजपेई जी भी मानव सेवा के सिद्धांत को सर्वोपरि मानते थे। अतः उनकी स्मृति में उनके सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय एवं शाहाबाद संयोजक रविराज ने दी। इस दौरान उनके साथ धीरज सिंह, रविकांत कुशवाहा, हरिशंकर दुबे, अनिरुद्ध तिवारी,आजाद राठौर,विजय शंकर सिंह , सिदेश्वरानंद बक्सरी, बिमलेंदु कुमार बबलू सहित कई मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000