♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजा पाण्डेय की नियुक्ति पर गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बीआरएन बक्सर। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के युवा मोर्चा में राजा पाण्डेय को बक्सर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं एवं समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी (युवा मोर्चा) मुकेश शर्मा सहित बक्सर के नौ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राजा पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राजा पाण्डेय को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय प्रभारी (युवा मोर्चा) मुकेश शर्मा, बक्सर विधायक आनंद मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैष्णवी क्लार्क्स के चेयरमैन प्रदीप राय, छोटे सिंह, समाजसेवी सम्राट पवन ओझा, अरुण सिंह, समाजसेवी विशाल तिवारी, शिवम सिंह, काली तिवारी तथा सूर्य प्रताप सिंह शामिल हैं।सभी ने राजा पाण्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे युवा शक्ति को संगठित करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजा पाण्डेय अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।वहीं, राजा पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले स्नेह, सहयोग और प्रोत्साहन से उनका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए युवाओं की सहभागिता बढ़ाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास करेंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000