अर्जुन यादव मर्डर से आज हट सकता है पर्दा – सूत्र
बीआरएन बक्सर। अखौरीपुर चौसा गोला निवासी अर्जुन यादव की हत्या किसने की और इसका कारण क्या था सूत्रों की माने तो बक्सर पुलिस आज खुलासा करने वाली है। शायद इस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की है। उक्त घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों सहित पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रेस वार्ता में आज देने वाली है। बता दे कि 26 मई को राजद नेता अर्जुन यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के भाई के द्वारा कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस गुप्त रूप अपने अनुसंधान को जारी रखी थी। सूत्र बताते है कि बक्सर पुलिस आज हत्या के राज से पर्दा उठा सकती है।