राजद महिला कार्यकर्ताओं का जत्था महासम्मेलन के लिए पटना हुआ रवाना..
बीआरएन केसठ बक्सर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उत्थान बिहार के तत्वावधान में पटना में आयोजित माई बहिन महासम्मेलन में शामिल होने को लेकर शनिवार को राजद के सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं का जत्था बस से पटना के लिए रवाना हुआ। इसका नेतृत्व राजद महिला के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विद्या भारती ने किया।उन्होंने कहा कि महिला के उत्थान, विकास एवं अधिकार के लिए माई बहिन महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने को लेकर सैकड़ों महिला राजद कार्यकर्ताओं का जत्था केसठ से रवाना हुआ है।उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकार देने के लिए महासम्मेलन माध्यम से सरकार को जगाया जाएगा। इस दौरान कमला देवी समेत अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल रही।












