♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सर्वश्रेष्ठ आंचलिक कथाकार आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती मनाई जायेगी कल 9 अगस्त को उनके पैतृक गांव उनवास मे – सुमन श्रीवास्तव   

बीआरएन बक्सर ।  कायस्थ परिवार के जिला कार्यालय में आचार्य शिवपूजन सहाय आयोजन समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता कायस्थपरिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन वैदेही श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बक्सर के मिट्टी के लाल , बक्सर के धरोहर एवं बिहारी अस्मिता को धार देने वाले आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक में प्रदेश संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि सहाय जी का जन्म 9 अगस्त 1893 में बक्सर जिले के अंतर्गत इटाढ़ी प्रखंड के उंनवास ग्राम में एक मध्यम परिवार में हुआ था जिनकी जयंती हरेक साल की तरह अबकी बार भी 9 अगस्त को धूमधाम से उनके पैतृक गांव में मनायी जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से सतीश चंद्र सतीश श्रीवास्तव उर्फ़ मनमीत ,सत्यम श्रीवास्तव, राजेश सिंह ,सौरभ सिन्हा ,जयप्रकाश सिन्हा, अजय लाल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुशील कुमार पाठक, अजय तिवारी, बंझुराम ,सुरेंद्र यादव के अलावे अन्य समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000