♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एनडीए सम्मेलन में सैकड़ों अधिवक्ताओं की होगी भागीदारी:- सुमन श्रीवास्तवl

बीआरएन बक्सर ।  बक्सर सिविल कोर्ट एवं डुमरांव अनुमंडल कोर्ट परिसर में शनिवार को एनडीए समर्थित अधिवक्ताओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद सिंह ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हो रहे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिवक्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था। वक्ताओं ने कहा कि हर चुनाव में अधिवक्ताओं की भागीदारी अहम रही है और आने वाले समय में यह और भी प्रभावशाली होगी।

बैठक में विशेष रूप से बक्सर एवं डुमरांव अनुमंडल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ओम देव सिंह, मारकंडे पाठक, पंकज कुमार, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, कामेश्वर शर्मा, सुनील पांडेय, देवानंद गिरी, रमेश कुमार श्रीवास्तव, जय नाथ राम, अशोक ओझा, अजय कुमार तिवारी, बाल अरुण, रामाशीष सिंह एवं अक्षयवर मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

सभी अधिवक्ताओं ने एनडीए को मजबूती प्रदान करने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, अधिवक्ताओं की भूमिका और आगामी सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000