♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

तीन राज्यों में सरकार बनने पर केसठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाईयां मिठाइयां

 

रिपोर्ट (विजय प्रताप सिंह ,केसठ)

 

अगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तीन बड़े राज्यों में बढ़त मिली है। इसी कड़ी मे केसठ  बाजार मे दो जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बाटकर जीत का जश्न मनाया है।तिवारी टोला महावीर मंदिर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गई तथा कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई के साथ जश्न मनाए। पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता नारेंद्र पांडे ने कहा की भाजपा देश हित में काम करने वाली पार्टी है।उन्होंने कहा की विपक्षियों को तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सिख लेनी चाहिए की लोग अब भाजपा के साथ जुड़ रहे है।वही मां भवानी मंदिर के प्रांगण में वर्तमान मंडल अध्यक्ष रतन राउत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच अबीर गुलाब लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई साथ ही ढोल नगाड़े के साथ पूरे बाजार को भ्रमण किए।

इस मौके पर प्रिय भरत सिंह, धर्मेंद्र पासवान, चीकू चंदन, पीयूष दुबे, राहुल तिवारी,नीरज तिवारी, पप्पू तिवारी, दीपक दुबे, कमलेश दुबे, सोनू तिवारी, सुनील तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, अनिल बैठा,मुन्ना यादव,नंद जी यादव,रिंकू सिंह,विनोद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभी गुलाल लगाकर भाजपा के जीत का जश्न मनाया।वही वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने कहा की तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड जीत से यह पता चलता है कि बदलाव की लहर नहीं सुनामी उठ गई है और इसका असर आगामी बिहार में होने वाले चुनाव में दिखेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000