♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 चुनाव में पूर्ण बहुमत का दावा

बीआरएन बक्सर ।  बक्सर विधानसभा के किला मैदान में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने की तथा संचालन का कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने संभाला।

सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद महाबली सिंह कुशवाहा, विधायक रणविजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला लोजपा श्रीमती शोभा सिंघा पासवान, हम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी यादव, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय सिंह राजनेता सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद उपस्थित नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संतोष कुमार निराला ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी एकजुटता और जोश के साथ चुनाव लड़ेगा तथा पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार बनाएगा।सांसद महाबली सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार लगातार विकास की राह पर अग्रसर है और जनता पुनः एनडीए को मौका देगी। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने दावा किया कि 2025 के चुनाव में एनडीए 225 सीटों के साथ सरकार बनाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाले जनता के गुस्से का सामना करेंगे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जैसे नेताओं को यह पच नहीं रहा है कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री कैसे बन गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की मां को गाली देना दरअसल देश की सभी माताओं को अपमानित करना है और इसका जवाब बिहार की मातृशक्ति 2025 के चुनाव में देगी।

जदयू के वरिष्ठ नेता संजय सिंह राजनेता ने कहा कि एनडीए की सरकार प्रदेश में पुनः बनने जा रही है और जनता विकास के पक्ष में वोट करेगी। सम्मेलन में एनडीए के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता, तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000