
फुटबॉल मैच में यूपी ने बिहार को 0-1 गोल से हराया …
बीआरएन, न्यूज.धनसोई/बक्सर। धनसोई बाजार स्थित हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को सिसौंधा गांव निवासी समाजसेवी स्व. सुभाषचंद्र बोस की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित बिहार बनाम उत्तरप्रदेश के बीच खेले गए एक दिवसीय मैच मे यूपी की टीम ने बिहार को 0-1 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम कर लिया। फुटबॉल मैच शुरु करने से पहले दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता शुरु करने से पहले समाजसेवी स्व. सुभाषचंद्र बोस के तैल्यचित्र के पास पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, तपश्चात सभी आगत अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में यूपी एवं बिहार के दर्जनों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात उत्तरप्रदेश के लखनऊ एवं बिहार के पटना के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। फुटबॉल मैच का उदघाटन सांसद सुधाकर सिंह एवं विधायक विश्वनाथ राम द्वारा पहले फीता काटा गया, उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कबूतर उड़ा कर किया गया। सभी आगत अतिथियों का स्वागत उपेन्द्र कुमार उर्फ मुलायम यादव द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

मैच शुरू होते ही बिहार के पटना एवं उत्तर प्रदेश के लखनऊ के खिलाड़ियों के बीच मध्यांतर के बाद भी कड़ा मुकाबला चलता रहा। मैच के अंतिम समय में लखनऊ की टीम ने एक गोल दागने में कामयाब रही। इस दौरान मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों एवं दर्शकों से खेल का मैदान खचाखच भरा हुआ था।मैच में निर्णायक रेफरी की भूमिका उपेन्द्र कुमार सिन्हा, उद्घोषक का कार्य सुनील वॉच ने किया।मैच समापन के बाद विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को आगत अतिथियों द्वारा शील्ड कप व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

वही इस मौके पर चिलहर पंचायत के मुखिया दिवाकर सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, समाज सेवी बीरेंद्र सिंह, पूर्व उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रसाद, आई मास कंप्यूटर के निदेशक डब्लू पाठक, बीस सूत्री सदस्य विवेक प्रजापति, समहुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश साह, एचएनएसबी जनता महाविद्यालय के सचिव डॉ. अरविंद कुमार, प्राचार्य डॉ. जयराम प्रसाद पाल, रामाधार सिंह, अमित कुशवाहा, ग्लोरियस स्कूल के निदेशक अमित सिंह, पूर्व मुखिया बबुली सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मंडल के अवध बिहारी सिंह, अटल बिहारी सिंह, शिक्षक संजय सिंह, उपेन्द्र कुमार उर्फ मुलायम यादव, वैभव यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।












