♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ब्रह्मपुर में आक्रोश मार्च: – प्रधानमंत्री मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उग्र प्रदर्शन

बीआरएन बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ब्रह्मपुर विधानसभा के द्वारा रविवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च ब्रह्मपुर चौरस्ता से प्रारंभ होकर शिव मंदिर बाजार एवं आरा-बक्सर मुख्य बाजार तक पहुंचा।मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। ब्रह्मपुर चौरस्ता चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस पार्टी की कथित मानसिकता को लेकर तीखे प्रहार किए गए।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और इस विवाद को एक सोची-समझी साजिश के तहत फैलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के लिए राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी देश की हर मातृशक्ति का अपमान है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं। वहीं, विधानसभा प्रभारी इंद्रेश पाठक ने कांग्रेस नेतृत्व पर राजनीति के निचले स्तर पर उतरने का आरोप लगाया।

इस आक्रोश मार्च की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार चौबे ने की। मौके पर भाजपा के वरीय नेता इंद्रजीत बहादुर सिंह, जिला मंत्री विनोद तिवारी, प्रदेश समिति सदस्य ललन राय, विधानसभा संयोजक नंद जी सिंह, धीरेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता अनु तिवारी, श्रीकांत तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000