♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाई स्व. लहटन चौधरी की पुण्यतिथि एवं पूर्व सीएम दरोगा प्रसाद राय की जयंती..

बीआरएन  बक्सर ।  जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय, महावीर स्थान, मैन रोड पर आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. लहटन चौधरी जी की 22वीं पुण्यतिथि एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय जी की 103वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्व. लहटन चौधरी गरीबों, पिछड़ों और बेरोजगारों के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उन्होंने उन्हें राजनीति का कुशल चाणक्य और संघर्षशील नेता बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय को याद करते हुए डॉ. पांडे ने कहा कि वे सच्चे स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके कार्यकाल में सामाजिक न्याय और उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिला। 1952 से 1978 तक वे लगातार विधानसभा सदस्य रहे और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्यरत रहे।कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद ओझा, संजय कुमार दुबे, महेंद्र चौबे, भोला ओझा, विनय कुमार सिंह, जयराम राम, महिमा शंकर उपाध्याय, वीरेंद्र राम, मोहन मिश्रा, राजू कुमार, अजय यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ नेता त्रिलोकी मिश्रा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000