♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025: – बक्सर जिला में आदर्श आचार संहिता प्रभावी, निर्वाचन की तैयारियाँ प्रारंभ

बीआरएन बक्सर ।  भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्रांक-ECI/IPN/316/2025 दिनांक-06.10.2025 द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किए जाने के उपरांत संपूर्ण बक्सर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी कार्यालयों के प्रधानों को इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ ब्रीफिंग की गई।

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत बक्सर जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
  • नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
  • मतदान की तिथि: 06 नवम्बर 2025 (गुरुवार)
  • मतगणना की तिथि: 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
  • निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की अंतिम तिथि: 16 नवम्बर 2025 (रविवार)

बक्सर जिले के अंतर्गत चार विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर पदाधिकारियों की कुल संख्या 158 है:

  • ब्रह्मपुर – 44
  • बक्सर – 34
  • डुमरांव – 40
  • राजपुर (अ.जा.) – 40

चुनाव कार्य हेतु बक्सर जिले में चयनित डिस्पैच सेंटर निम्नलिखित हैं:

  • ब्रह्मपुर – +2 बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर
  • बक्सर – मध्य विद्यालय चुरामनपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर
  • डुमरांव – +2 राज उच्च विद्यालय, डुमरांव
  • राजपुर (अ.जा.) – मध्य विद्यालय राजपुर एवं प्रखंड कार्यालय, राजपुर

बक्सर जिले के अंतर्गत मतदान के उपरांत सभी पोल्ड ईवीएम मशीनों का संग्रहण बाजार समिति, बक्सर में किया जाएगा।

निर्वाची पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • 199 ब्रह्मपुर: श्री टेल लाल सिंह, भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव
  • 200 बक्सर: श्री अविनाश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर
  • 201 डुमरांव: श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव
  • 202 राजपुर (अ.जा.): श्री शशि भूषण, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बक्सर

जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।


 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000