♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कथित अवैध वसूली के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रर्दशन  !

बीआरएन बक्सर।  एलबीटी महाविद्यालय बक्सर में अवैध वसूली के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया है । परीक्षा फॉर्म के नाम पर आनलाईन कराने के बाद अलग से पैसा लेने की बात सामने आने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने बताया कि लगातार छात्रों के द्वारा सूचना मिल रही थी कि इस महाविद्यालय में अवैध वसुली हो रही है । जब विश्वविद्यालय स्तर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि वहां से ऐसी कोई सूचना ही नहीं है, लेकिन एलबीटी काॅलेज विकास शुल्क के नाम पर पैसा वसूल रहा है जो छात्रहित के विरोध में है । इसको विद्यार्थी परिषद कतई स्वीकार नहीं कर सकता है । वहीं नगर मंत्री अभिनंदन मिश्र नें कहा कि विद्यार्थी परिषद शुरू से ही छात्रहित के लिए संघर्षरत है और जहां छात्रहित का हनन होगा वहा विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ खड़ा रहेगा । अगर जल्द से जल्द महाविद्यालय प्रशासन अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाती है तो विद्यार्थी परिषद बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इसकी सारी जवाबदेही एलबीटी काॅलेज प्रशासन की होगी ।

वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनिष सिंह नें कहा कि लगातार निजी महाविद्यालय अवैध वसूली कर रहे है कभी विकास शुल्क के नाम पर तो कभी परीक्षा फॉर्म के नाम पर तो कभी कुछ के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है । अगर जल्द से जल्द अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी तो विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन के लिए बाध्य होगा । मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विराज सिंह ,जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम,सत्यम कुमार, अभिषेक गुप्ता,बंटी कुमार,विनय मिश्र, नीतीश कुमार,बिट्टू वर्मा,अंकित वर्मा , अविनाश कुमार,दीपक कुमार,रिषभ सिंह,मुकेश कुमार,बबलू कुमार सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000