
जन-जन से संवाद, विकास का संकल्प — आनंद मिश्र का जनसंपर्क अभियान जारी
बीआरएन बक्सर । बक्सर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्र ने रविवार को व्यापक लोक संवाद कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे पांडेय पट्टी में हुई, जहाँ आनंद मिश्र ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि “बक्सर का समग्र विकास ही मेरा संकल्प है — हर घर तक सुविधा, हर व्यक्ति तक सम्मान। इसके बाद सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उन्होंने चौसा प्रखंड के कई गांवों कुसुरपा, सरेजा, कोचाड़ी, चुन्नी और पवनी का दौरा किया। यहां ग्रामीणों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याएं साझा कीं। आनंद मिश्र ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर काम करेगी।
शाम के सत्र में,6:00 बजे से 9:00 बजे तक, उन्होंने बक्सर पूर्वी भाग के बारी टोला, अमला टोला, बंगाली टोला और तुरहा टोला में जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकास योजनाओं के प्रति समर्थन जताया। आनंद मिश्र ने कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा है। मैं बक्सर को प्रदेश में विकास का मॉडल बनाना चाहता हूँ।”













