♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सहायक प्रोफेसर शिक्षकों की बहाली की तिथि बढ़ी, 27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन…

बीआरएन न्यूज, बक्सर:  बिहार राज्य विश्वविद्यालय के पत्र के निर्देशानुसार हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य/सहायक प्रोफेसर शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति के विज्ञापन संख्या 77/023 दिनांक 20/11/23 को निकाला गया था। लेकिन विभागीय निर्देश के आलोक में अब 27 जनवरी तक अंतिम आवेदन जमा करने का निर्देश प्राप्त हुआ। आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।

इस बात की जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य जयराम पाल ने बताया कि स्थानीय कॉलेज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से स्थायी संबंधता प्राप्त है। और वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय आरा के माध्यम से बहाली निकाली गई थी। इसमें आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2023 तक ही था। लेकिन विश्वविद्यालय के निर्देश पर पुनः 27 जनवरी तक के लिए अवधि विस्तार किया गया है। इस दौरान वर्णित अहर्ता के आलोक में बंद लिफाफा में रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के द्वारा महाविद्यालय में सुबह 10.00 बजे से शाम को 5.00 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे।

इस नियुक्ति में रोस्टर का भी पालन अनिवार्य है। निम्न विषय इस प्रकार हैं हिंदी 02, अंग्रेजी 02, संस्कृत 02, इतिहास 01, समाज शास्त्र 02, अर्थशास्त्र 02,

दर्शन शास्त्र 02,

राजनीति शास्त्र 01,

वाणिज्य 02,

प्राचार्य एवं शिक्षको की शैक्षणिक योग्यता-

स्नातकोत्तर 55%, पीएचडी, नेट या जीआरएफ एवं अन्य योग्यता, स्थायी प्राचार्य हेतु कम से कम 10 साल का अनुभव(शिक्षण संस्थान से)

निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र संलग्न करना है, (तदर्थ कमिटी के आदेशानुसार) आवेदन इस पते पर भेजा जाएगा।

सचिव /प्रभारी प्राचार्य

हरिनारायण साह भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय, धनसोई, बक्सर

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000