♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डुमरांव में यातायात अराजकता से साइबर अपराध तक: -दीपक यादव ने एसपी को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र

बीआरएन बक्सर । डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ते अपराधों को लेकर डुमरांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता दीपक यादव ने पुलिस अधीक्षक को एक गंभीर एवं धारदार 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से दीपक यादव ने डुमरांव क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को विस्तार से उठाते हुए प्रशासन से त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा एवं टेंपो चालकों द्वारा अवैध ठहराव और अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाओं की आवाजाही भी बाधित होती है। उन्होंने इस क्षेत्र में तत्काल अतिक्रमण हटाकर निर्धारित स्टैंड और नो-पार्किंग ज़ोन लागू करने की मांग की।

इसके साथ ही डुमरांव बाजार के मेन रोड में स्टेट बैंक के पास स्थायी जाम की समस्या को गंभीर बताया गया। एक ही भवन में तीन-तीन बैंक और एक मैरिज हॉल संचालित होने के बावजूद पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़क पर अवैध पार्किंग होती है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। मांग पत्र में अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने और भवन प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई।

महिला सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए दीपक यादव ने डुमरांव थाना अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क को और अधिक मजबूत, संवेदनशील एवं सक्रिय बनाने की मांग रखी। उन्होंने महिला शिकायतों पर त्वरित सुनवाई और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।

मांग पत्र में डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध को भी गंभीर चिंता का विषय बताया गया। साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही युवाओं और बुजुर्गों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।दीपक यादव ने डुमरांव अनुमंडल में एक स्वतंत्र साइबर थाना की स्थापना को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इससे पीड़ितों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय एवं राहत मिल सकेगी।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी, अफवाह और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले तत्वों पर तत्काल एफआईआर और सार्वजनिक कार्रवाई की मांग की गई। वहीं शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी संचालन, मरम्मत और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया गया।दीपक यादव ने कहा कि डुमरांव की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई और उसके स्पष्ट परिणाम देखना चाहती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से सभी मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेकर कड़े निर्देश जारी करने की अपील की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000