
जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे नीतीश सरकार के विकास कार्यों की जमकर हुई सराहना
बीआरएन बक्सर । बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा बिहार में एनडीए की सरकार के गठन तथा नीतीश कुमार के पुनः मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में रविवार को बक्सर के गोयल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू सह विधान परिषद सदस्य रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, राजपुर विधायक व पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा मंचासीन रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी अभिषेक पटेल सहित परशुराम तत्वा, प्रिंस बजरंगी, संजय पटेल, सत्यप्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, आज़ाद सिंह राठौर, सीताराम सिंह, दुर्गावती देवी, प्रीति पटेल, हिंगमणि देवी, टूना राम, बबन चौधरी, विजय कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, फूलचंद कुशवाहा, संजय सिंह, संतोष मिश्रा, अनुज तिवारी, राजाराम कुशवाहा, श्यामजी वर्मा, सुरेश चौहान, कमलेश गुप्ता, कृष्णा सिंह, सत्यानंद कुशवाहा, रमेश पासवान, सेराज अंसारी, काशीनाथ सिंह, विनोद ठाकुर, राजेश कुशवाहा, प्रभु गोड, संदीप ठाकुर, मोहित कुशवाहा सहित जिला इकाई बक्सर के वरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया तथा समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।














