♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ब्रह्म रामाकान्त बाबा सेवा समिति के सहयोग से मोनालिसा गृह अल्पावास में कंबल वितरण

बीआरएन बक्सर। मोनालिसा प्रशिक्षण एवं कल्याण केन्द्र, बक्सर द्वारा संचालित मोनालिसा गृह अल्पावास में मंगलवार को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सहयोग ब्रह्म रामाकान्त बाबा सेवा समिति (ट्रस्ट) के माध्यम से प्रदान किया गया, जिससे गृह अल्पावास में रह रही महिलाओं को कड़ाके की ठंड में आवश्यक राहत मिल सके। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि मोनालिसा गृह अल्पावास में जरूरतमंद, असहाय एवं संरक्षण की आवश्यकता वाली महिलाओं को आश्रय, प्रशिक्षण और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए कंबल वितरण एक आवश्यक और सराहनीय पहल है। ब्रह्म रामाकान्त सेवा समिति द्वारा किया गया यह सहयोग मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचायक है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्म रामाकान्त बाबा सेवा समिति के सचिव/प्रबंधक एवं किसान समाज पार्टी (एस) के बिहार संयोजक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि असहाय, वंचित और जरूरतमंदों की सेवा करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। ठंड के मौसम में कंबल जैसी आवश्यक वस्तुएं कई लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित होती हैं। महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग प्रदान किया गया है, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रिय रहेगी। कार्यक्रम के अंत में मोनालिसा प्रशिक्षण एवं कल्याण केन्द्र की ओर से सेवा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष सुनील पांडेय, न्यास प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, अंजलि कुमारी, महेश प्रसाद राय, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000