
मकर संक्रांति पर भाजपा कार्यालय में पत्रकार संवाद कार्यक्रम, सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ आयोजन
बीआरएन बक्सर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्टी कार्यालय, बक्सर धाम में पत्रकार साथियों के साथ आत्मीय भेंट एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक आनंद मिश्र ने उपस्थित पत्रकारों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है, जो हम सभी को जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, युवा जिला अध्यक्ष अविनाश पांडेय एवं विनोद राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, रमेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हमीद खान सहित पुनीत सिंह, वेंकटेश्वर मिश्रा, विपुल राय, उमा शंकर राय एवं दीपक पांडेय समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। पत्रकार साथियों के साथ संवाद के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मकर संक्रांति का यह पावन पर्व एकता, सहयोग और नव ऊर्जा के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।













