♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया अटल स्मृति दिवस व कार्यकर्ता सम्मान समारोह

बीआरएन बक्सर ।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा जिला कार्यालय अहिरौली में अटल स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व भाजपा जिला महामंत्री विनोद राय ने निभाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक आनंद मिश्रा, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह तथा ब्रह्मपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी रहे हुलास पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के पदचिह्नों पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह मुकाम हासिल किया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि बक्सर जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन को विजय प्राप्त हुई है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन एवं स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भले ही विधायक हूं, लेकिन वास्तव में आप सभी कार्यकर्ता ही बक्सर के विधायक हैं। मैं आप सबका प्रतिबिंब हूं। आने वाले समय में मेरा हर कार्यकर्ता विधायक की भूमिका निभाएगा। मैं आप सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं।डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के देश के प्रति समर्पण और योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अटल जी के विचारों को आत्मसात कर ही एनडीए कार्यकर्ता देश और जनता की सच्ची सेवा कर सकते हैं। जनता के कामों के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, मैं जाऊंगा।राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला एवं ब्रह्मपुर से एनडीए प्रत्याशी रहे हुलास पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करने से संगठन और स्वयं का सम्मान बढ़ता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं, इसलिए जनता और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा दायित्व है।

कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, लोजपा के अखिलेश सिंह, हम पार्टी से बलिराम कुशवाहा, रालोमो से विन्धयाचल कुशवाहा, भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000