♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में श्री राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन आश्रम का शानदार प्रदर्शन, प्राचार्य बोले- मेहनत, अनुशासन और संस्कार का मिला प्रतिफल

बीआरएन बक्सर।  नया बाजार स्थित श्री राम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन आश्रम में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के निदेशक महंत राजाराम शरण दास जी ने सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, सदाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के विश्वास की है जीत – डॉ रविरंजन (प्राचार्य) 

वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविरंजन सिंह ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों पर विशेष बल दिया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो तो सफलता निश्चित है। आने वाले समय में विद्यालय और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगा। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन के हर क्षेत्र में विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन करें।विद्यालय से कुल 68 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे और सभी 68 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। इनमें 42 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 58 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।

विद्यालय टॉपर प्रकाश कुमार ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर अभिनव राय 89.20 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर ऋष्वी कुमारी 87.40 प्रतिशत, चौथे स्थान पर आदित्य केशरी 86.20 प्रतिशत तथा पांचवें स्थान पर पुष्पांजलि कुमारी 85.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वालों में अंग्रेजी में अभिनव राय ने 96 अंक, हिंदी में ऋष्वी कुमारी ने 95 अंक, गणित में प्रकाश कुमार एवं पुष्पांजलि कुमारी ने 77 अंक, विज्ञान में प्रकाश कुमार ने 92 अंक, सामाजिक विज्ञान में प्रकाश कुमार ने 92 अंक तथा सूचना प्रौद्योगिकी में प्रकाश कुमार ने 97 अंक प्राप्त किए।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000