♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

क्राइम रिपोर्ट –जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, छोटे भाई ने बड़े भाई की गड़ासे से की हत्या

बीआरएन बक्सर। जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव में रविवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी। घटना में मृतक की पत्नी और पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा यादव (35 वर्ष) का अपने बड़े भाई अक्षयबर यादव (50 वर्ष) से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह विवाद उस समय बढ़ गया जब अक्षयबर यादव की पत्नी मीना देवी घर के आंगन में बने मिट्टी के चूल्हे की सफाई कर रही थीं। तभी कृष्णा यादव वहां पहुंचे और चूल्हा तोड़ते हुए गाली-गलौज करने लगे। उनका आरोप था कि चूल्हा उनके हिस्से की जमीन पर बनाया गया है।

शोर सुनकर अक्षयबर यादव मौके पर पहुंचे और छोटे भाई को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बिगड़ गई। इसी दौरान कृष्णा यादव ने पास में रखे गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अक्षयबर यादव के दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत बिगड़ गई।पति को बचाने पहुंची मीना देवी और बेटे विकास कुमार (18 वर्ष) पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। मीना देवी के हाथ में गहरे जख्म आए, जबकि विकास कुमार के गर्दन के पास गंभीर चोट लगी है।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले चौगाई और फिर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अक्षयबर यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल मां-बेटे का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000