♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका फूल कुमारी सम्मानित

बीआरएन बक्सर । प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर की शिक्षिका फूल कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए डुमराव डाएट सेंटर के डायरेक्टर एवं शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि फूल कुमारी ने अपने शिक्षण कार्य, अनुशासन एवं छात्रों के प्रति समर्पण भाव से विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनसे पढ़ने वाले छात्रों के बेहतर प्रदर्शन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की भी खूब प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर डुमराव विधायक राहुल सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही देश का भविष्य मजबूत होगा।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000