♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बनाये जाने पर बीजेपी की बैठक मे पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव

निक्कू तिवारी बीजेपी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी बने तो अमित पांडेय प्रदेश प्रवक्ता

बीआरएन व्यूरो,  बक्सर।

निक्कू तिवारी

अमित पांडेय 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय मे की गयी। उक्त बैठक में जिले के कुछ कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे एक धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया को धन्यवाद दिया गया। जिले के कार्यकर्ताओं मे नावानगर स्थित बुढैला ग्राम के जितेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित पांडेय को प्रदेश प्रवक्ता, अनुराग श्रीवास्तव को युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तथा पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निक्कू तिवारी को क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने अपने संबोधन में कहा की सभी नवनियुक्त नेता कर्मठ एवं जुझारू नेता के रूप में पार्टी को अपना योगदान दे चुके हैं। इन्हें प्रदेश में जिम्मेदारी मिलने से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को बल मिला है। विश्वास है कि आने वाले समय में नवनियुक्त नेताओं के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजनीति में अपना परचम लहराएगी। भाजपा नेता नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त नेताओं से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सहित पूरे भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया है। इनके मनोनयन से भाजपा संगठन को बल मिला है।

इस बैठक मे रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजवंश सिंह, लोकसभा संयोजक, पूनम, रविदास, इन्द्रलेश पाठक,संत कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, सीमा सिंह कुशवाहा, श्रीमन्नारायण तिवारी,नवीन राय, जयप्रकाश राय, धनंजय राय, सतीश दूबे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संध्या पांडेय,सत्यम श्रीवास्तव, अंशु पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000