
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने हिरामन पासवान!
बी आर एन, बक्सर :
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची गुरुवार को जारी कर दिया गया है। जिसमे हीरामन पासवान को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेंद्र पासवान ने इसकी घोषणा किया है। इससे पहले वे भाजपा में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके है। इन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से मिले दायित्व का ईमानदारी से निर्वाह किया जाएगा।मनोनीत होने पर जिला महामंत्री निर्भय राय,लीगल सेल संयोजक सुमन श्रीवास्तव,विराट राय, पुनीत सिंह, शंकर केशरी, गोविंद सिंह व लखन मल्होत्रा सहित अन्य ने बधाई दिया है।