
पुराना भोजपुर मे दीपक यादव के नेतृत्व मे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
बीआरएन व्यूरो, बक्सर।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र के बक्सर प्रथम आगमन पर पुराना भोजपुर चौक पर युवा भाजपा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर का भी स्वागत किया गया। विदित हो की युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक मे हिस्सा लेने के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बक्सर आये है।
दीपक यादव ने बताया की भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में मजबूती से एक नई उमंग के साथ 2024 तथा 2025 के चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत को सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान डुमरांव के नगर अध्यक्ष चुनमुन वर्मा, राजू केसरी रोहित सिंह मुखिया कुशवाहा बिंदेश सिंह राजा बाबू धनंजय पांडेय रोहित सिंह नीरज सिंह बिट्टू बाबा माझिल ओझा अर्जुन सिंह मृगनाल राज संटू मित्रा सहित कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।