
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का किया पुतला दहन
बीआरएन व्यूरो , बक्सर।
भारत के संवैधानिक पद पर आसीन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मिमिक्री कर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा अपमानित करने और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा विडियो बनाकर वायरल करने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किला मैदान में एकत्रित होकर तृणमूल कांग्रेस मुर्दाबाद, ममता बनर्जी शर्म करो,कांग्रेस नेता शर्म करो के नारों के साथ मार्च करते हुए वीर कुंवर सिंह चौक बक्सर पर कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन का कार्य किया।उक्त कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि तृण मूल कांग्रेस हो या कांग्रेस उनके नेताओं को संवैधानिक पद पर बैठे हुए भारत के उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाना कांग्रेस को राजनीतिक पटल पर हासिए पर ला दिया है। कांग्रेस नेताओं के इसी तरह के व्यवहार के कारण हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने सबक सिखा दिया है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें फिर से सबक सिखाने का काम करेगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप संतोष पटेल जिला प्रभारी, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, सिद्धनाथ सिंह,संत कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, निर्भय राय, पूनम रबिदास, धनंजय राय, डाॅ.अनिता सिंह,संध्या पाण्डेय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी जिला अध्यक्ष भाजयुमो,विमलेश सिंह, अरविन्द पासवान, बलिराम केशरी, शंकर प्रसाद केशरी, गोविंद सिंह, सुनील सिंह एवं उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।