
महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष संध्या पाण्डेय ने महिलाओं को प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी !
मोदी की गारंटी गाड़ी ब्रह्मपुर और नैनीजोर मे लाभुकों को की लाभान्वित !
बीआरएन व्यूरो ,बक्सर।
“विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम मे मंगलवार को ब्रह्मपुर विधानसभा अंतर्गत बाबा ब्रम्हेश्वर नाथ के मंदिर के बगल में तथा नैनीजोर उतरी टोला में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा जनता को दी गई। इस दौरान उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड,मुद्रा बैंक देने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभुकों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतेंद्र कुंवर,जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडेय तथा मंडल अध्यक्ष भुटेली तिवारी,जिला प्रवक्ता सह नव नियुक्त भारतीय खाद्य निगम के सदस्य नवीन राय ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों से अवगत हुए। महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष संध्या पाण्डेय महिलाओं को प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत करायी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत आत्मनिर्भर हो इसका प्रयास हम सबको करना है।भारत निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी भारत के हर वर्ग महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियों, किसान, गरीब की चिंता अपनें अंतरात्मा से करते हैं।समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की जीवन दशा सुधारने एवं समाज में एक सम्मान जनक जिंदगी जीने के बारे में मोदी सरकार दिन रात प्रयासरत है,जिसका जीता जागता सबूत आज हमलोग के सामने है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया उतरी नैनीजोर नारायण तिवारी ने तथा संचालन महामंत्री किसान मोर्चा श्रीकान्त तिवारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नर्वदेश्वर तिवारी,अन्नु तिवारी,बुआ तिवारी, शम्भु चन्द्रवंशी,भरत तिवारी, बिनोद उपाध्याय,जिउतमुनी उपाध्याय, विकेश पाण्डेय, विनोद राय, सर्वदेव तिवारी, श्रीराम तिवारी,आलोक तिवारी,रजनीश पांडेय, और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारीउमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।