♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नाथ बाबा मंदिर से चोरी हुए चंदन के पेड़ बरामद, पुलिस दबिश से घबराकर चोरों ने गंगा में फेंका

बीआरएन बक्सर । नाथ बाबा मंदिर परिसर से कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी किए गए कीमती चंदन के दो पेड़ आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस दबिश और लगातार निगरानी के डर से चोरों ने इन चंदन की लकड़ियों को लावारिस हालत में फेंक दिया।रविवार की सुबह नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शहर के चरित्रवन स्थित यमुना घाट के पास गंगा नदी में कुछ संदिग्ध लकड़ियां पड़ी हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंगा नदी से चोरी किए गए चंदन के दोनों पेड़ों को बरामद कर लिया।

हालांकि अब तक चोरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस इसे अपनी बड़ी सफलता मान रही है और राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार दबिश और निगरानी के चलते चोर घबरा गए और चोरी की लकड़ी को नदी में फेंककर फरार हो गए।इधर, घटना को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की सक्रियता का परिणाम बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि चंदन तस्करी से जुड़े बड़े गिरोह के तार इस चोरी से जुड़े हो सकते हैं।जैसे ही यमुना घाट पर लावारिस हालत में चंदन की लकड़ियां मिलने की खबर फैली, बक्सर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बरामद चंदन की लकड़ियों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000