प्रमुख ने ही दिया उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव!
प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव
बीआरएन केसठ (बक्सर)।
केसठ प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है।पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा को लिखित आवेदन दिया है। विदित हो कि केसठ प्रखंड में कुल पांच पंचायत समिति सदस्य है।जिसमे तीन पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख मुन्ना सिंह और तीन पंचायत समिति उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एकजुट हो गए हैं।
पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि प्रमुख योजनाओं के चयन में मनमानी करते हैं। इसके अलावा आवास योजना के चयन में रुचि नहीं लेना ,सदस्यों को सम्मान नहीं देना आदि आरोप लगाए गए हैं।अविश्वास प्रस्ताव देने वाले में पंचायत समिति सदस्य असलम हुसैन, मंजू देवी एवं छोटेलाल पासवान शामिल है।