♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

केसठ नया बाजार में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया कर्पूरी ठाकुर की 101वी जंयती..

बीआरएन बक्सर । केसठ प्रखंड के नया बाजार में राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को राजद के भूतपूर्व शिक्षा राजेंद्र प्रसाद के अध्यक्षता में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 101वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।जिसका संचालन एकरार अहमद ने किया।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जीवनी लोगों के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। उच्च ओहदे के बावजूद सादगी जीवन जीने की कला उनसे बेहतर किसी के पास नही थी। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री रहते भी सामान्य जीवन जीया। कर्पूरी ठाकुर राजनीति में हमेशा परिवार वाद के खिलाफ थे। किसान के पक्षधर भी थे। किसान और किसानी की बड़ी फिक्र करते थे।वही उन्होंने कहा की कर्पूरी ठाकुर ने ही मंडल कमीशन लागू होने से पहले उन्होंने आरक्षण बिहार में लागू किए थे। पप्पू यादव ने कहा की कर्पूरी ठाकुर बिहार के नहीं पूरे देश के जननायक थे और वे जननायक की उपाधि से विभूषित हुए थे। कर्पूरी ठाकुर अंग्रेजी की और नी वार्ता को हटाकर हिंदी की अनिवार्यता किए थे। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वक्ताओं में उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके मिठाई प्रसाद,मो लैश , मोहम्मद आजाद, रियाज खा,विनोद यादव,मोनू,मंतोष प्रसाद,सुहेल खा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
13:50