♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान सह शोभा यात्रा रथ का धनसोई में हुआ भव्य स्वागत

 

बीआरएन न्यूज, बक्सर।

श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा जन जागरण सह शोभा यात्रा रथ रविवार की देर शाम धनसोई पहुंचते ही श्रीराम के भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे डा.राजेश मिश्रा ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश जन जागरण यात्रा की शुरुआत बक्सर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया है। जिसमें भगवान राम की चरण पादुका, रामस्वरूप गंगाजल एवं उसकी मिट्टी जन अयोध्या दर्शन को जायेगी।

उक्त जन जागरण यात्रा को बक्सर के रामरेखा घाट होते हुए चौसा, बनारपुर, रामगढ़, दिनारा, धनसोई, इटाढी होते हुए पुनः बक्सर वापस जाएगी। इस दौरान भारी संख्या में लोग श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश एवं चरण पादुका के दर्शन हेतु उमड़ रहे थे। वही उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा विश्व हिंदू परिषद, बक्सर भविष्य निर्माण मिशन टीम के नेतृत्व में बक्सर तीर्थ क्षेत्र के हर जगहों पर जाएगी। जहां सनातन प्रेमी, तथा श्रीरामभक्त चरण पादुका का दर्शन कर सकेंगे। बक्सर भगवान श्रीराम की कर्मभूमि है, जहां प्रभु श्रीराम ने शिक्षा ग्रहण कर मर्यादा पुरुषोत्तम बने। इसलिए आगामी 22 जनवरी को हर घर, हर मंदिर में दीपावली जैसा उत्सव मनाएं । तथा बक्सर तीर्थ क्षेत्र में कृतिमान स्थापित करें।

वही इस शोभा यात्रा में सिद्धनाथ मिश्रा, नारायण ओझा, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद संजय राज, रासबिहारी सिंह, धनंजय मिश्रा, मनोज पाण्डेय, अजय वर्मा शामिल थे। तो वही धनसोई में मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा, धनंजय मल्होत्रा, सुमन प्रसाद, अरविंद पासवान, कृष्णा कुमार, भोला कुमार, अशोक कुमार द्वारा स्वागत किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000