♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुलिस ने मंदिर में कराई शादी…

धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है मामला  

बीआरएन न्यूज, बक्सर :

धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में प्रेम प्रसंग के बीच विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करा दी। इनके बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी बीच प्रेमिका आठ माह की गर्भवती हो गई, लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। स्थानीय पंचायत के सरपंच संतोष माली, मुखिया तुलसी साह एवं पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष के लोग शादी के लिए राजी हो गए। ज्ञात हो कि अमरपुर गांव निवासी बसावन बिंद के बेटे अंकेश कुमार का मोहल्ले के ही जयराज चौधरी की बेटी प्रतिमा कुमारी से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल था। दोनों ने अपने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन उनकी शादी के लिए रजामंद नहीं थे। प्रतिमा के परिजन एक दिन पूर्व अंकेश के घर पर पहुंच शादी का प्रस्ताव रखा। वही दूसरी तरफ इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। पूरे दिन हंगामे की स्थिति बनी रही। तत्पश्चात  दोनों पक्ष के लोग थाने पर पहुंच गए उन्होंने पुलिस को बताया कि वे दोनों शादी करना चाहते हैं।

 

थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन शुरु में तो ना-नुकर करते दिखे, हालांकि लड़का लड़की बालिग थे। लड़का लड़की के जिद के आगे उनके माता पिता भी मान गए। दोनों के परिजनों ने उनकी शादी करा देने का लिखित पत्र भी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शाम करीब आठ बजे थाना के बगल में स्थित जंगलिया बाबा आश्रम के प्रांगण में शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को जयमाला पहना दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000